प्रस्तुत पाठ सालिम अली की पर्यावरण के प्रति चिंता को भी व्यक्त करता है। पर्यावरण को बचाने के लिए आप कैसे योगदान दे सकते हैं?

इस समय दुनिया में पर्यावरण की जो स्थिति है वो वाकई चिंताजनक है। बढ़ते प्रदूषण के चलते बीमारियां बढ़ रही हैं। पेड़ों के कटान से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए हम निम्नलिखित रूप में अपना योगदान दे सकते हैं-

1. आज लोग कार, गाड़ी और एसी का प्रयोग बहुत ज्यादा करते हैं। जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। हमें इस पर रोक लगानी चाहिए।


2. हमें पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगानी चाहिए और नए पौधे लगाने की कोशिश करनी चाहिए।


3. प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का कम-से-कम प्रयोग करना चाहिए।


4. हमें ईको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।


5. फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, गंदे पानी और कचरों का उचित तरीके से निपटारा करना चाहिए।


6. हमें कूड़ाकरकट इधरउधर फेंक कर सड़क को गंदा नहीं करना चाहिए। अपने घर और शहर को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है।


7. हमें पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।


10